07-11-2019 01:22 PMदेश में सर्वाधिक आदिवासी जनसंख्या वाला राज्य, मध्यप्रदेश
देश का हृदय प्रदेश
छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के पहले मध्यप्रदेश क्षेत्र के आधार पर देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य था जो अब छत्तीसगढ़ बनने के बाद दूसरा बन गया है किंतु आदिवासी आबादी के लिहाज से यह पहले भी पहले पायदान पर था और आज भी है। मध्यप्रदेश में तीन दर्जन से भी अधिक जनजातीय समुदाय निवास करते हैं। सतपुड़ा, विंध्याचल और मैकल पर्वत श्रृंखला की पहाड़ियों, वन प्रान्त और मैदानी भागों एवम नर्मदा घाटी में निवास करने वाले इन आदिवासी समुदायों में भील सबसे बड़ी आबादी है, और दूसरा स्थान गोंड समुदाय का है। अधिसंख्य इन आदिवासी समुदायों की मुख्य आजीविका कृषि पर आधारित है। आकर्षक कला के संधारक इन आदिवासी समुदायों की अपनी अपनी विशिष्ठ नृत्यरूप हैं। ट्राइबल्फेस्ट 2019 में प्रतिभागिता हेतु मध्यप्रदेश के आदिवासियों को भी आमंत्रित किया गया है। उनके सम्मिलन से समागम की साख भी बढ़ेगी और सौंदर्य भी बढ़ेगा।
27 से 29 दिसंबर के मध्य मध्यप्रदेश की जनजातीय नृत्य के आकर्षण को निहारने ज़रूर पधारें, रायपुर में।
#Tribalfest2019